News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्लीवालों अब सुधरने की जररूत है. वरना अंजाम भी आपको ही भुगतना पड़ेगा

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको अब और सतर्क रहने की जरूरत है. सतर्क आपको गाड़ी चलाने को लेकर रहना है. जी हां, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ना आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. जी हां, अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शिफारिश कर दी है. अब दिल्ली परिवहन विभाग की मंजूरी का इंतजार है

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को उन आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है, जिन्होंने मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की धारा 184 और 185 के तहत आने वाले तीन या अधिक गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन किए हैं. यह जानकारी दिल्ली परिवहन विभाग को भेजे गए एक पत्र के मुताबिक है.

और किनकी बढ़ेगी मुसीबत

Advertisement

एचटी की खबर के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग से उन मोटर चालकों के लाइसेंस रद्द करने का भी अनुरोध किया है, जिन पर राष्ट्रीय राजधानी में पांच बार ट्रैफिक नियमों के अन्य उल्लंघन के लिए मुकदमा चलाया गया है.

विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने कहा कि बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग की मंजूदी मांगने का फैसला ट्रैफिक चालान को देखते हुए लिया गया. इन चालानों से पता चलता है कि ऐसे आदतन उल्लंघन करने वालों की संख्या लाखों में है. साथ ही, सड़क दुर्घटना के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इस तरह की कई दुर्घटनाएं ट्रैफिक उल्लंघन के कारण हुईं, जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, ट्रैफिक के विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना, तेज गति और लाल बत्ती पार करना

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद

News Times 7

मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में देश के हर कोने से आएंगे किसान व 300 अन्य संगठनों के लोग

News Times 7

इन शहरों में भी सुहाना मौसम पटना, नालंदा, मोतिहारी, आरा, बक्सर वालों का इंतजार खत्म! अब आएगा सावन झूम के

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़