News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

Buxar-सिंघनपुरा पीएनबी बैंक की शाखा में लूट की बड़ी वारदात , हथियारबंद अपराधियों ने 30 लाख से ज्यादा लूटे

बक्सर – पीएनबी बैंक की शाखा में लूट की बड़ी वारदात हुई है। घटना सिमरी थाना के बड़का सिंघनपुरा गांव की है। वहां अपराह्न साढ़े तीन बजे के लगभग छह बाइक सवार अपराधी पहुंचे। उन्होंने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को कब्जे में लिया और वहां से रुपये लेकर निकल गए। सूचना के अनुसार रकम 25 से 30 लाख के आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन, कैश का मिलान नहीं होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सूचना के मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे हुए हैं। पूछताछ चल रही है। सीसी टीवी का फुटेज भी देखा जा रहा है। जिससे अपराधियों की पहचान करने में मदद मिले। वारदात को अंजाम देने वाले सभी युवक थे। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की लेकिन, रकम कितनी थी। इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली है।

 

Related posts

नवादा मे राहुल और तेजस्वी की साझा रैली, कहा प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर सेना का किया अपमान

News Times 7

NEWdelhi -कोरोना ने मचाया कोहराम ,आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मुख्यमंत्रीयों के साथ बैठक

News Times 7

बकस्वाहा के जंगल में मिला देश का सबसे बड़ा हीरा का भंडार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़