News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार की तरह गुजरात में भी पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट , उद्घाटन से पहले गुजरात के तापी में गिरा नया पुल ,15 गांवों पर असर

तापी. गुजरात के तापी जिले में मिंधोला नदी पर एक नवनिर्मित पुल बुधवार सुबह ढह गया. इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ, जब वालोद तालुका के मायपुर गांव को व्यारा तालुका के देहगामा गांव से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का मध्य भाग मिंडोला नदी में गिर गया. इस पुल के टूटने से करीब 15 गांव प्रभावित हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण पूरा हो चुका था और बस इसके उद्घाटन का इंतजार था. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एग्जेक्यूटिव इंजीनियर नीरव राठौड़ ने बताया, ‘इस पुल का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिस पर 2 करोड़ रुपये की लागत आई थी. विशेषज्ञों से जांच कराकर पुल के गिरने के कारणों का पता लगाया जाएगा.’

 

Related posts

नीतीश कुमार के करीबी संजय झा निर्विरोध रूप से राज्यसभा सांसद निर्वाचित

News Times 7

कोरोना- देश में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 96551 नए मामले

News Times 7

श्रीनगर: बिना इजाजत निकाल रहे मोहर्रम का जुलूस, 19 लोगों को लगे पैलेट गन के छर्रे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़