अहमदाबाद. चीन से लौटा भावनगर का शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है. खबर के मुताबिक, 20 तारीख को चीन से लौटने के बाद लक्षण दिखने के बाद टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मरीज का आरटीपीसीआर और जीनोम सीक्वेंस के लिये सैंपल भेजा गया है. फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.
इसी बीच चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार भी अलर्ट हो चुकी है. गुजरात की सरकार अब दूसरे देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों की अनिवार्य जांच करने का आदेश दिया है. गुजरात में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के कम से कम दो मामले सितंबर और नवंबर में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे. दोनों ही मामले जिन लोगों में पाए गए थे, वे विदेश से लौटे थे
