News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर क्योकि कंट्रोल रूम में आयी एक कॉल,, गणेश चतुर्थी पर करेंगे 26/11 जैसा हमला.

मुंबई : आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल गणेश चतुर्थी पर लोगों में काफी उत्साह है. 2 साल बाद यह पर्व बिना पाबंदियों के मनाया जाएगा. वही मुंबई पुलिस भी बेहद अलर्ट मोड पर है. इसके पीछे मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आयी एक कॉल है. इस कॉल में मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले को अंजाम देने के धमकी दी गई, जिसके बाद मुंबई में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.

ज्‍वॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि मुंबई पुलिस सतर्क है. जो गणपति का बंदोबस्त रहता है, उसमें खास रूप से भीड़ का नियंत्रण, ट्रैफिक मॉनिटरिंग और खास तौर पर कोई भी प्राकृतिक आपदा से कैसे मुकाबला करे, उसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. तैनाती बहुत ज्यादा रहेगी और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गणपति आगमन से लेकर और अंत तक रोज का प्लान और कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा. मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार है.मुंबई में चार जगहों पर रखे गए हैं बम'!, पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन कॉल -  #Khabar

31 तारीख़ से शुरू होने जा रहे गणेश चतुर्थी के पर्व से 1 दिन पहले पुलिस कमिश्‍नर विवेक फणसलकर और ज्‍वॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा है कि कोई भी अफवाह पर भरोसा ना करे. 80% पुलिस को तैनात किया गया है. इसके अलावा एसआरपीएफ की 18 कंपनियां, क्यूआरटी की 700 टीमें हैं. भारी संख्या में पुलिसबल गणपति उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा.

मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से 26/11  जैसी हमले की धमकी मिली। - Rokthok Lekhani Newsगणपति पंडाल के साथ-साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर भी भारी पुलिस बंदोबस्त पूरे गणेश उत्सव के दौरान होगा, जहां पुलिस की निगरानी पूरे गणेश उत्सव में बनी रहेगी. क्‍योंकि गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

Related posts

पहले फेज मे 5बजे तक 52%वोटींग 2015 के चुनाव से 1%कम

News Times 7

रूस:पुतिन के खिलाफ एकतरफा हुआ रूस, हज़ारों प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Times 7

PFI से संबद्ध कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया ने कहा बैन के फैसले को लेकर SC में देंगे चुनौती

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़