News Times 7
देश /विदेश

मोगा में चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार को किया सीज

पंजाब में आज 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है बता दें सुबह पहले 3 घंटे में 11 बजे तक 17.77% मतदान हुआ है। राज्य के 7 जिलों में 20% से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं इस बीच अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार को सीज कर दिया है। सोनू पर दूसरे बूथ में जाने का आरोप है।

दरअसल, मोगा में चुनाव आयोग के निर्देश पर सोनू सूद की गाड़ी को पुलिस ने सीज कर दिया है। अकाली दल ने चुनाव आयोग से सोनू सूद की अपने बूथ के अलावा दूसरे बूथों में जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोनू के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसके बाद सोनू सूद को दूसरी गाड़ी से रवाना होना पड़ा।
जानकारी के लिए बता दें कि मोगा सीट से सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

Related posts

संसद बजट सत्र का दूसरा चरण: 14 मार्च सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही…वेंकैया नायडू और ओम बिरला ने दी अनुमति

News Times 7

रायपुर में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान में अमर बलिदानियों की बनाई रंगोली

News Times 7

तमिलनाडु पहुंचा ‘हिजाब’ मामला, भाजपा ने मुस्लिम महिला को रोका, डीएमके ने की कार्रवाई की मांग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़