News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़हादसा

गुजरात के भरूच मे बडा हादसा ,पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में आग लगने से 15की गयी जान

गुजरात के भरूच मे बडा हादसा ,पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में आग लगने से 15 की मौत हो चुकी है।अस्पताल के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत की पुष्टी की है। इस चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। सभी को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। यह अस्पताल भरूच-जंबुसर हाईवे पर बताया जा रहा है।Hindi News, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Live Breaking News |  Asianet News Hindi

हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना में पीड़ित प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करेगी।UPDATE: 16 मरीजों की मौत...अस्पताल में लगी थी भीषण आग | UPDATE: 16 patients  died ... there was a huge fire in the hospital | UPDATE: 16 मरीजों की मौत... अस्पताल में लगी थी भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शक
आग रात करीब 12:30 बजे लगी और तेजी से फैलकर ICU तक पहुंच गई। हालांकि, कुछ घंटों की कोशिशों के बाद इस पर काबू पा लिया गया। बचाव का काम सुबह तक जारी रहा। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।Fierce fire at Patel Welfare Kovid Hospital in Bharuch Gujarat at midnight,  15 people, including 12 patients, died | भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल  में आग लगने से 16 लोगों की

12 फायर ब्रिगेड और 40 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं
आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड 12 गाड़ियां और 40 एंबुलेंस को बुलाया गया। मरीजों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय अस्पताल के आसपास करीब 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ थी। वे रो रहे थे और चीख-पुकार मची हुई थी। कुछ लोग रोते हुए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे थे।अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से 8 कोरोना मरीज़ों की मौत, 3 महिलायें

बेड और ऑक्सीजन के लिए अफरा-तफरी मची रही
आग की वजह से अस्पताल और आसपास के इलाके की बिजली बंद कर दी गई थी। इससे बचाव के काम में भी काफी दिक्कतें आईं। काफी कोशिशों के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, नए मरीज आने पर यहां बेड और ऑक्सीजन के लिए काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

अखिलेश का दावा -नाराज जनता सपा को जितवा सकती है 400 सीट, BJP के पास प्रत्याशी तक नहीं

News Times 7

मार्च से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं, इंश्योरेंस प्रीमियम अब UPI से चुकाया जा सकेगा

News Times 7

BPSC Paper Leak:मामले में 72 घंटों हो सकता है एक बड़ा खुलासा हिरासत में लिए गए 3 और संदिग्‍ध,जांच शुरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़