News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा

गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा ,उनकी सुरीली आवाज लोगों के जेहन में बसी हुई है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला आज यानी गुरुवार को हुई पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।गायिका आशा भोसले को दिया जायेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, मुख्यमंत्री ठाकरे  ने दी बधाई news in hindi

सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यालय से किए गए ट्वीट में कहा गया कि देश की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को साल 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।दिग्गज गायिका आशा भोसले को 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलेगा  कोरोना काल में राज्य सराकर का फैसला, लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले को 2020 ...

आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, ‘नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।’बता दें हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था। आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार UP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

Related posts

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने माना कहा , मैं चोरों का सरदार हूं

News Times 7

2500पदों पर बंपर भर्तियां 5वीं और 8वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं अप्लाई

News Times 7

सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों व विधायकों से कहा कि वे खुद को मालिक समझने की भूल न करें, लोकतंत्र में जनता मालिक है और हम उनके सेवक-नीतीश कुमार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़