News Times 7
Otherटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नितीश कुमार का CM पद से इस्तीफा, 15 को फिर से ले सकते है शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तिफा सौप कर विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी, ताकी 15 को नये सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सके, नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश के साथ ही बिहार में अब नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्होंने एनडीए की नई सरकार के गठन होने तक नीतीश कुमार से केयरटेकर मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है.

अब दिवाली के बाद 15 नवंबर यानी रविवार को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें एनडीए के नेता का चुनाव किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी हो सकता है.

विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए को जीत हासिल हुई है और नीतीश का ही नेता चुना जाना तय है.

रविवार दोपहर 12:30 बजे एनडीए विधायक दलों की बैठक होगी, जिसमें सरकार बनाने को लेकर सभी निर्णय लिए जाएंगे. विधायकों की बैठक में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

इस बीच, आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दो नवनिर्वाचित विधायक नहीं पहुंचे, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या कांग्रेस के कुछ विधायक एनडीए के संपर्क में हैं? कांग्रेस के जो दो विधायक आज विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए उनमें मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और अररिया से विधायक आबिद उर रहमान शामिल हैं.

Related posts

केजरीवाल सरकार की बड़ी पहल ,दिल्ली में सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स सीखेंगे फ्रेंच भाषा

News Times 7

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी बहुमत से जीत

News Times 7

Hijab Row: कर्नाटक हाईकोर्ट में आज फिर होगी हिजाब विवाद पर सुनवाई, जानें सोमवार को HC में क्या-क्या हुआ!

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़