News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नितीश मुर्दाबाद के नारे लगे मुजफ्फरपुर की जनसभा मे

नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे की रैली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. जनसभा के बीच बैठे इन युवकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी चौंकन्ने हो गए और इन लड़कों को रैली से बाहर निकालने लगे. इस पर भड़के सीएम नीतीश ने मंच से कहा कि जिसकी जिंदाबाद कर रहे हो, उसे सुनने जाओ मुजफ्फरपुर के काटी विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार जेडीयू प्रत्याशी मोहम्मद जमाल के समर्थन में जनसभा करने आये थे. बताया गया है कि जैसे ही सीएम नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे, तो दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. नीतीश कुमार वापस जाओ और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ये युवक बीच सभा में खड़े हो गए.

इन युवकों ने कहा कि हमें रोजगार चाहिये, झूठे वादे नहीं. इस दौरान नारेबाजी से भड़के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यहां क्यों आये हो, जिसकी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हो, उसे सुनने जाओ. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को न कोई ज्ञान है और न हीं कोई अनुभव है. हम समाज को एक करने में लगे हुए हैं और वो लोग समाज को बांटने में लगे हुए हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने विरोध कर रहे युवकों से कहा कि अपने मां-बाप से जाकर पूछो, कि आज से 15 वर्ष पहले घर से निकलना कितना मुश्किल होता था. पूरे बिहार में जो स्वास्थ्य केंद्र हैं, उनमें एक महीने में 39 मरीज आते थे. हमारी सरकार ने इन स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है.

 

 

Related posts

हिमाचल में विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने पर बोले सिसोदिया भाजपा इधर गुंडे को बचा रहे हैं और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.

News Times 7

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद अस्पताल से अपना भेजा संदेश

News Times 7

मेरठ में देर रात सोए हुए आंदोलन कर रहे हैं किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज कई किसान हुए घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़