News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार को खुली चुनौती ,15 सालों में उनकी किसी भी उपलब्धि पर डिबेट करें-तेजस्वी यादव

बिहार में पहले चरण के मतदान के पहले धुआंधार प्रचार में लगे तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 15 सालों में उनकी किसी भी उपलब्धि पर डिबेट करें. यह एक नई परंपरा है जिसकी शुरुआत होनी चाहिए.
  • ‘किसी भी मुद्दे पर डिबेट कर लें नीतीश’
  • ये नई परंपरा इसकी शुरुआत होनी चाहिए-तेजस्वी
  • 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रोज चैलेंज पेश कर रहे हैं और उन्हें चुनावी दंगल में चुनौती दे रहे हैं.

    तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को उनके गृह जिले नालंदा से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली थी और कहा था कि अगर नीतीश नालंदा से चुनाव लड़ेंगे तो वह भी उन्हें वहां से चुनौती देने के लिए मैदान में उतरेंगे.

    हालांकि, तेजस्वी के इस चुनौती का नीतीश कुमार ने कुछ जवाब तो नहीं दिया लेकिन सोमवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को एक नई चुनौती दे डाली.

    तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में विकास और अन्य किसी मुद्दे पर उनके दावे और काम को लेकर वह नीतीश कुमार के साथ डिबेट करने को तैयार हैं.

    तेजस्वी यादव ने कहा, “मैं नीतीश कुमार को खुली चुनौती देता हूं कि वह जब चाहें, मुझसे किसी भी मुद्दे पर डिबेट कर लें. मैं मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार को डिबेट करने की चुनौती देता हूं.”

    तेजस्वी ने कहा कि बिहार चुनाव में उन्होंने साफ देख लिया है के लोगों में CM को लेकर भारी गुस्सा है और आरजेडी की सभा में लोग पहुंचकर वे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

    पहले चरण के मतदान के पहले धुआंधार प्रचार में लगे तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 15 सालों में उनकी किसी भी उपलब्धि पर डिबेट करें. यह एक नई परंपरा है जिसकी शुरुआत होनी चाहिए.

Related posts

अधिकारियों वाले बयान को लेकर नवनिर्वाचित विधायक अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पढें खबर

News Times 7

UP चुनाव से लेकर पंजाब में सुरक्षा चूक और राहुल गांधी पर तंज…PM मोदी ने चुन-चुन कर दिया जवाब

News Times 7

अरविंद केजरीवाल ,राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ख‍िलाफ कौन पहुंचा कोर्ट, क्‍या लगाया आरोप? जानें ड‍िटेल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़