News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारत के आधुनिक इतिहास की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी गिरावट, इस साल 10.5% गिरेगी

रेटिंग एजेंसी फिच ने अनुमान लगाया है कि इस वित्त वर्ष यानी 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी की भारी गिरावट आ सकती है. यानी जीडीपी ग्रो​थ माइनस 10.5 फीसदी हो सकती है.

रेटिंग एजेंसी फिच ने अनुमान लगाया है कि इस वित्त वर्ष यानी 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी की भारी गिरावट आ सकती है. यानी जीडीपी ग्रो​थ माइनस 10.5 फीसदी हो सकती है. गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से देश की जून तिमाही की ​जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है.

यह भारत के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट थी. मार्च में कठोर लॉकडाउन लगाने की वजह से अर्थव्यवस्था में यह भारी गिरावट आई है. फिच ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने के बाद अक्टूबर से दिसंबर की तीसरी तिमाही में जीडीपी में मजबूत सुधार होना चाहिए, लेकिन संकेत तो इस बात के दिख रहे हैं कि सुधार की गति धीमी और असमान होगी.’

गौरतलब है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में जून तिमाही में करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है. इसको देखते हुए जानकार इस बात की मांग करने लगे हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए दूसरा राहत पैकेज आना चाहिए. सरकार एक दूसरा राहत पैकेज ला सकती है, लेकिन यह शायद तब तक न हो, जब तक बाजार में कोरोना का टीका नहीं आ जाता.

जून तिमाही में आई थी बड़ी गिरावट 

कोरोना संकट की वजह से अप्रैल से जून की इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट आई है. यानी जीडीपी में करीब एक-चौथाई की कमी आ गई है.

पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर यानी रियल जीडीपी 26.90 लाख करोड़ रुपये की रही है, जबकि ​पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 35.35 लाख करोड़ रुपये की थी. इस तरह इसमें 23.9 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले साल इस दौरान जीडीपी में 5.2 फीसदी की बढ़त हुई थी.

 

Related posts

बिहार में कोविड की नई गाइडलाइन शनिवार से, मुख्‍य सचिव ने दी जानकारी; शादी और स्‍कूल-कालेज पर भी फैसला

News Times 7

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के खिलाफ करप्शन मामले में चार्जशीट दाखिल, मलिक पर 300 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का आरोप

News Times 7

दुष्कर्म के मामले में स्वयंभू संत आसाराम को दोषी कोर्ट ने दोषी करार दिया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़