News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

इस बार भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने एजेंसी के समन को बताया राजनीति से प्रेरित

Arvind Kejriwal ED summon ईडी ने पांचवां समन जारी कर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल आबकारी घोटाला मामले में आज भी पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है।

AAP ने ईडी के समन को बताया अवैध

वैसे आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है।

पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे।

चार समन पर भी नहीं हुए पेश

बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी के चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया था और समन  को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था।

आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है।एजेंसी ने कहा है कि आरोपी अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उसके संपर्क में थे।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की “अपराध की आय” का इस्तेमाल किया था।उधर आम आदमी पार्टी आबकारी घोटाले काे फर्जी करार देती रही है।अाप का आरोप है कि इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह काे फर्जी तरीके से जेल में डाला हुआ है।

Related posts

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग फिर एक बार भड़की, नगरपालिका भवन को लगाई आग; 2 विधायकों के घर-ऑफिस पर हमला

News Times 7

आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ जलाएं क्रांति की मशाल,प्रियंका का मिला साथ -अखिलेश यादव

News Times 7

पहले फेज मे 5बजे तक 52%वोटींग 2015 के चुनाव से 1%कम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़