News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने ले ली परिवार के 6 लोग की जान, जानिए कहाँ और कैसे

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए, जबकि 3 गंभीर रूप से बेहोशी हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लाए गए. जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 4 पुरुष, 1 महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. डीसीपी नार्थ ईस्ट का कहना है कि हादसा मच्छर वाली अगरबत्ती जलाने के बाद गद्दे में आग लगने के कारण हुआ. आग लगने से घर में धुंआ भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से सो रहे लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.

उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक जिन 2 लोगों का ईलाज अभी अस्पताल में चल रहा है उनमें एक 15 साल की लड़की, एक 45 साल का शख्स शामिल है. हादसे के बाद अस्पताल लाए गए 22 साल के युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थीं. इससे कमरे में धुआं भर गया और सोए हुए लोगों का दम घुट गया. घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे.

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सस्ते दरों में अब मिलेगा एसी कोच में सफर का मजा ,रेलवे ला रही है कोच में ज्यादा सीटें और कम किराया

News Times 7

आठ लोगों की हत्या का आरोपी भाजपा नेता का बेटा आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

News Times 7

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन के नाम में कन्फ्यूजन से मची थी भगदड़

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़