News Times 7
देश /विदेश

PF पर ब्याज में कटौती को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा- चुनाव जीतने के बाद मनमानी पर उतर आई है भाजपा

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद मनमानी पर उतर आई है और वह उल्टे सीधे फैसले ले रही है। कांग्रेस प्रमुख संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुछ अखबारों में छपी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा के चुनाव जीतने के बाद पीएफ पर ब्याज में कटौती कर दी है और ब्याज दर 10 वर्ष के निकले स्तर पर पहुंचा दी है। इसी तरह से लखीमपुर खीरी की घटना के गवाह को धमकाया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया कि क्या यू.पी में चुनावी जीत का मतलब ये है कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य गवाह सरदार दिलजोत सिंह को पीट कर और जान से मारने की धमकी दे चुप कर दिया जाएगा। योगी सरकार को जनमत मिला है, ये सच है, लेकिन अपराधियों को गवाह को पीटने-मारने का हक़ नहीं मिला। न्याय की पुकार रहेगी।

सुरजेवाला ने कहा कि देश के 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घट चुकी है। क्या चुनावी जीत के आधार पर करोड़ों कर्मचारियों की बचत पर धावा बोलना सही है। ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज़ दरों में कटौती करते हुए इसे दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा दिया है। क्या यही भाजपा की जीत का ‘रिटर्न गिफ़्ट’ है।

Related posts

बिहार की नीतीश कुमार ने भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

News Times 7

हुंडई के बाद अब KFC ने किया कश्मीर पर पोस्ट, #Boycott के डर से कंपनी ने मांगी माफी…pizza Hut ने भी दी सफाई

News Times 7

‘G 23′ की बैठक के बाद राहुल गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा…चुनाव में कांग्रेस को मिली हार समेत कई मुद्दों पर हुई बात

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़