News Times 7
देश /विदेश

रूसी राजदूत ने भारतीय छात्र की मौत पर जताया दुख, बोले-छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाएंगे कदम

यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। खारकीव में लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है।

 

वहीं खबर है कि यूक्रेन के आम लोग रूसी सेना से भिड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीव में अलर्ट के सायरन बजने की आवाजें भी सुनी जा रही हैं।

 

LIVE अपडेट्स

  • भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए भारतीय वायुसेना के दो विमान रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना।
  • रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हमले तेज कर दिए हैं। यहां पर रूस ने अपने एयरट्रूपर्स को उतारा है।
  • इन एयरट्रूपर्स ने एक अस्पताल पर हमला बोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग जारी है।
  • अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के निशानेबाजों को अपनी सभी प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला मिस्र के काहिरा में चल रहे विश्व कप के दौरान आया, जहां मंगलवार तक रूसी निशानेबाज प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे थे।
  • खारकीव में बमबारी में 21 लोगों की मौत
  • भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जाहिर किया और कहा कि रूस भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि रूस नागरिकों पर हमला नहीं करता है. इस मामले की जांच की जाएगी।

Related posts

आवारा पशुओं को मुख्यमंत्री के आवास पर छोड़ दें: बघेल

News Times 7

CM योगी को MP में धमकी ! NH-30 के नीचे हफ्ते में चौथी बार मिला टाइम बम

News Times 7

रूस-यूक्रेन विवाद पर यूएनएससी की बैठक में भारत का बयान- युद्ध समस्या का हल नहीं, बातचीत से सुलझाएं मसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़