News Times 7
देश /विदेश

सारण में फल मंडी में लगी आग, कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख

छपराः बिहार के जिला मुख्यालय सारण के छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति में शनिवार की देर रात को फल मंडी में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए मूल्य के फल सहित अन्य सामान जल गए।

सारण जिला अग्नि शमन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, शनिवार की देर रात लगभग 1.30 बजे फलों के थोक व्यापारियों ने सूचना दी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित फल मंडी में आग लग गई है। सूचना मिलने पर विभाग की चार दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विभाग के अनुसार, आग पर काबू पाने के पूर्व नौ दुकान में रखे फल सहित अन्य कई बहुमूल्य वस्तु के जल गई। एक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लगभग 45 लाख रुपए के फल सहित अन्य किमती वस्तुओं के जलने का अंदेशा है।

Related posts

दिल्ली में आज से फिर खुले 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल, 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक की खुलेंगी कक्षाएं

News Times 7

राहत! धीमी पड़ी कोरोना की तीसरी लहर…24 घंटे में आए 4362 नए केस, सिर्फ 66 की मौत

News Times 7

रीवा में बम की खबरों की आड़ में विरोधियों को फंसाने की कोशिश, रिश्तेदार-किरायेदार को सिमी कार्यकर्ता बताया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़