News Times 7
देश /विदेश

रायपुर में बड़ी वारदात की फिराक में था मुंबई का शूटर, सेल्स मेन बनकर कई दुकानों की रेकी

रायपुर। मुंबई से फरार होकर तेलीबांधा में पनाह लेने वाले वाले शूटर शहबाज रूबाब सैय्यद राजधानी में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। आरोपित खुद को कपड़ा सेल्स मेन बनकर शहर के कई ठिकानों की रेकी कर चुका था। उसने आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला का मकान किराए पर लिया। मुंबई से ही बाद में एक नाबालिग के साथ दो और दोस्तों को बुला लिया। महाराष्ट्र पुलिस रात में छापामार कर आरोपितों को पकड़ा। इससे पहले रात लगभग 10 बजे यह सभी कहीं बाहर गए हुए थे।
लोकल संपर्क बनाने में जुट गया था
मिली जानकारी के अनुसार शहबाज खुद को कपड़े का सेल्स मेन बताकर यहां लोकल लोगों से संपर्क बनाने की तैयारी में जुट गया था। अंदेशा है शूटर शहबाज मुंबई के बाद रायपुर में अपने दो अन्य साथी इरफान कुरैशी और ईशरार के साथ मिलकर बड़ी वारदात को करने की फिराक में था। मुंबई में हीरा कारोबारी से लूटपाट और फायरिंग करने जैसी घटना को दोहराने की इरादे में था।
मकान मालिक दो महिलाएं
जहां आरोपितों ने छिपने का ठिकाना बनाया और कमरा किराए पर लिया। वहां दो महिलाएं मकान मालकिन हैं। दोनों विधवा हैं। आरोपितों ने मकान के किराए का ज्यादा देने की बात कहकर पांच हजार रुपये दे दिए। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया है।
नहीं मिली पिस्टल
आरोपित शहबाज ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी महाराष्ट्र पुलिस को यहां से नहीं मिली है। घर में छापामारने के दौरान खोजा भी गया।
गुढि़यारी में हो चुकी है वारदात
गुढि़यारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की चोरी की वारदात हुई थी। इसके चार आरोपित अब तक पकड़े गए हैं। मास्टर माइंट तक अब तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। आरोपितों ने दो माह पहले रायपुर पहुंचे। इसके बाद शहर में घूम-घूमकर गोल गप्पे बेंचकर रेकी की। इसके बाद अन्य साथियों को बुलाया। गुढि़यारी की जिस सराफा दुकान में चोरी की वारदात करनी थी, वहां दुकान खोलने के नाम से बगल में किराए पर दुकान ली।इसके बाद रात में चारी की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुंबई के शूटर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किराए में मकान लिया था। सभी की गतिविधियां संदिग्ध थी। दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह मुख्य आरोपित को मुंबई पुलिस लेकर गई है। – सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी, तेलीबांधा
Advertisement

Related posts

तेजप्रताप के घर में घुसकर युवकों ने किया हंगामा, RJD नेता के करीबी को दी जान से मारने की धमकी

News Times 7

भारतीय-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास SLINEX समाप्त

News Times 7

‘5 राज्यों में क्यों हारी कांग्रेस’?, पता लगाने के लिए सोनिया गांधी ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़