News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बड़ा हादसा जिला के सिविल अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, अब तक 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है अहमदनगर जिला के सिविल अस्पताल के ICU में भीषण आग लगी है जहाँ अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है।महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत,  6 घायल - RNI News

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।

अहमदनगर के सिविल अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, अब तक 10 लो
भीषण आग पर काबू पाने में आ रही दिक्कतें  
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। इसके अलावा अहमदनगर नगर निगमऔर अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।बड़ी खबर : अहमदनगर के अस्पताल में भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत |  Sanmarg

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

होली के मौके पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम व अन्य कई नेताओं ने दी बधाई

News Times 7

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ ,5 सुरक्षाकर्मी शहीद10 घायल

News Times 7

यह तो नटवरलाल से भी आगे निकला , दिल्ली में वित्त मंत्री के जाली सिग्नेचर के जरिये 4 लोगों ने 3000 लोगों से की ठगी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़