News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मौसम 

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे के कुछ हिस्से पिंडर नदी में बह गए, जो इन दिनों काफी उफान पर है. अधिकारियों ने शनिवार यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई यात्री फंसे हुए हैं.

पिंडर नदी के तेज़ बहाव के कारण सड़क के निचले हिस्सों की मिट्टी लगातार कट रही है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को रात भर हुई बारिश के कारण पिंडर नदी की सहायक धारा प्राणमति में 13 अगस्त जैसे बाढ़ के हालात फिर बन गए हैं. नदी के इस ताजी बाढ़ से पिंडर के दोनों तटों के आसपास खेत भी मलबे से पट गए हैं. इससे पहले 13 अगस्त की बाढ़ के बाद नदी तट के आसपास के मकानों को खतरे के मद्देनजर खाली काराया गया था.

उन्होंने बताया कि सोल घाटी से प्रवाहित होने वाली प्राणमति नदी में बीती देर रात पानी और मलबे का वेग इतना बढ़ गया था कि इसने कुछ देर के लिए पिंडर नदी के बहाव को भी रोक दिया. उन्होंने बताया कि प्राणमति और पिंडर के संगम पर कुछ देर के लिए झील जैसे हालात उत्पन्न हो गए

सड़क को दोबारा खोलने की कोशिशें जारी
उधर चमोली जिला प्रशासन के मुताबिक, मलबा हटाने और सड़क दोबारा खोलने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले टिहरी गढ़वाल जिले के तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ से भारी भूस्खलन के बाद ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी.

Related posts

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव को वाराणसी के होटल से निकाला गया बाहर

News Times 7

बेख़ौफ़ अपराधियों के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, 16 गोलियां खाकर जिंदा बचे कुख्यात ने बाहुबली MLA अनंत सिंह को बताया दोषी

News Times 7

दिल्ली मेट्रो अश्लीलता पर हुई सख्त, मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाले इस युवक की तलाश, दिल्ली पुलिस ने जारी किया फोटो, आम जनता से की पहचानने की अपील

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़