News Times 7
देश /विदेश

JNU को मिली पहली महिला वाइस चांसलर, प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को दी गई यह जिम्मेदारी

 नई दिल्ली:  JNU में पहली बार महिला को वाइंस चांसलर बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी।

पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जेएनयू के पूर्व कुलपति एम. जगदीश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मैं आज उन्हें प्रभार सौंप रहा हूं और उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

जेएनयू के कार्यवाहक कुलपति प्राेफेसर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। प्रोफेसर कुमार ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही कार्यवाहक कुलपति का दायित्व संभाल रहे थे

Related posts

चुनाव आयोग का एलान: राज्यसभा की 13 सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, छह राज्यों से चुने जाएंगे सांसद

News Times 7

अखिलेश यादव ने दिल्ली में हेलिकाप्टर रोके जाने का लगाया आरोप, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताई असल वजह

News Times 7

गया के इस गांव में प्रदूषित पानी से हो रही दांतों की समस्या, ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़