News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

राजद करेगा बिहार में सबसे बड़ा ‘बेरोजगार रैला’, कहा- युवाओं की आवाज है आरजेडी तेजस्वी ने शुरू की तैयारी

बिहार में नितीश कुमार पर हमलावर रहे तेजस्वी यादव अब रोजगार के मुद्दे पर घेरते नजर आ रहे है, बिहार का श्रम विभाग ने ऑफलाइन रोजगार मेला का आयोजन करने की योजना पर कार्य कर रहा है. विभाग के अनुसार अभी एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन शुरू किया गया है. एक-दो जिलों में इसकी शुरुआत हो गई है. शीघ्र ही सभी जिलों में जॉब कैम्प का ऑफलाइन आयोजन शुरू कर दिया जाएगा. रोजगार मेला का भी आयोजन सरकार के स्तर पर निर्णय लिए जाने के बाद किया जाएगा. इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक अनोखा ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि जल्द ही बिहार में देश का सबसे बड़ा ‘बेरोजगार रैला’ करेंगे

tejashwi yadav soon hold the country largest unemployed rally in bihar asj  | तेजस्वी यादव जल्द ही करेंगे बिहार में देश का सबसे बड़ा बेरोजगार रैला
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उपचुनाव से साफ है कि जनता और सरकार के बीच लड़ाई ठन चुकी है. जनादेश चोरी कर बनी इस सरकार का जाना तय है. उन्होंने मतदाताओं के लिए लिखा है कि निरंतर आपका प्यार, समर्थन और विश्वास पाकर नि:शब्द हूँ. तारापुर में उमड़ा जनसैलाब एनडीए की फर्जी नैतिकता और अंतरात्मा को ललकार रहा है.

इसी क्रम में बुधवार को चुनावी सभा में जाने से पूर्व नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के खत्म होने के बाद वो गांधी मैदान में रैली करेंगे. उन्होंने कहा के रैली के माध्यम से सरकार से 19 लाख रोजगार का क्या हुआ इसपर सवाल करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि आज सरकार और प्रशासन का रवैया तानाशाह वाला है, जो भी लोग अपना अधिकार मांग रहा है, उनको जेल में बंद कर दिया जा रहा है.बिहार में बाढ़ राहत को लेकर सियासी कोहराम! तेजस्वी के बयान पर छिड़ी बहस -  स्थानीय समाचार

तेजस्वी ने ऐसे सभी लोगों को रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार लोगों को ब्लैकमेल करते हैं. जैसा कि पिछली बार की चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव प्रचार है, इमोशनल कार्ड खेलने में तो नीतीश कुमार माहिर हैं. नीतीश कुमार के गोली मरवाने वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जनवरी से लेकर सितंबर तक 500 व्यवसायियों की हत्या हुई है.

अगर मुख्यमंत्री हमसे डिटेल मांगेंगे, तो हम उनका नाम पता फोन नंबर सारी चीजें उन्हें उपलब्ध करा देंगे. नीतीश कुमार इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं, जब जब उनके हारने का सीन बनता है वह लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल करते हैंराजद का बेरोजगार रैला, गुंडागर्दी वाली भाषा बोल रहे हैं सीएम - Swatva  Samachar

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

विस्तार के लिये अल्ट्राटेक करेगा 5477 करोड का निवेश

News Times 7

किसान आंदोलन और होगा तेज क्योंकि मुजफ्फरनगर में आज होगी किसानों की महापंचायत

News Times 7

शुभेंदु अधिकारी को चुना गया पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष का नेता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़