News Times 7
कोरोना

24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित 36,983 हुए ठीक और 266 की मौत

 बीते 24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित मिले। 36,983 ठीक हुए और 266 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 18,883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.37 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। देश में लगातार छह दिन से 50,000 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इनमें से तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तो आंकड़ा 60,000 के पार रहा।कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 17 हजार से ज्यादा मामले

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली सरकार ने कहा कि फिर से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल फिलहाल नहीं खोले जाएंगे। पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई और राज्यों ने भी छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।coronavirus: 73 deaths in 24 hours in delhi 4067 new cases reported| TV9  Bharatvarsh
  • पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी।
  • गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन क्लास लेने को कहा है। तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।पिछले 24 घंटों में कोविड19 के 40953 नए मामले

7 प्रमुख राज्यों के हाल..
1. महाराष्ट्र: बीते दिन से 10 हजार मामले कम आए

यहां सोमवार को 31,643 नए मरीज मिले। 20,854 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। 24 घंटे में नए केस में 10 हजार की गिरावट देखी गई। इससे पहले रविवार को 40,414 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.53 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54,283 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.36 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।Maharashtra minister Sanjay Rathod says he has resigned from the state  cabinet after "dirty politics" over death of a woman : Outlook Hindi2. पंजाब: 59 की मौत, महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर
यहां सोमवार को 2,868 नए मरीज मिले। 2,583 ठीक हुए, जबकि 59 की मौत हुई। इससे ज्यादा 102 मौत सिर्फ महाराष्ट्र में हुईं। पंजाब में अब तक 2.34 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.03 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,749 की मौत हुई है। फिलहाल 24 हजार 143 लोगों का इलाज चल रहा है।देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 9,983 नये मामले, कुल मामले 2,56,611 हुए; मृतकों  की संख्या 7,135 हुई

Advertisement

3. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 15,000 के पार
यहां सोमवार को 2,323 नए मरीज मिले। 1349 लोग ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,967 की मौत हुई है। फिलहाल 15,150 लोगों का इलाज चल रहा है।corona cases cross 87 lakh in india | भारत में Covid-19 के मामले 87 लाख के  पार, मरीजों के ठीक होने की दर 92.97 प्रतिशत | Hindi News, सेहत4. गुजरात: मौत का आंकड़ा 4,500 पर पहुंचा
यहां सोमवार को 2,252 नए कोरोना मरीज मिले। 1,731 मरीज ठीक हुए, जबकि 8 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.03 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.86 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,500 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 12,041 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।COVID-19: भारत रिकॉर्ड 24010 नए मामले, पिछले 24 घंटों में 355 मौतें –  getindianews5. दिल्ली: इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
यहां सोमवार को 1,904 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 29 मार्च को 1,881 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 1,411 मरीज ठीक हुए और 6 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.59 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.40 लाख ठीक हुए हैं और 11,012 ने जान गंवाई है। अभी 8,032 का इलाज चल रहा है।Coronavirus News Updates: Death Trolls in India, Precautions & Safety

6. हरियाणा: 4 दिन बाद 1,000 से कम केस आए
यहां सोमवार को 995 नए मरीज मिले, 801 ठीक हुए और 2 की मौत हुई। इससे पहले लगातार 3 दिन से यहां नए संक्रमितों का आंकड़ा 1,000 से ज्यादा था। राज्य में अब तक 2.88 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.76 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,143 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 9,312 मरीजों का इलाज चल रहा है।जनता कर्फ्यू को आज पूरे हुए एक साल, देशभर में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के  मामले |Janata curfew completes one year today Corona cases start rising  again across the country| TV9

7. राजस्थान: 5 दिन लगातार बढ़त के बाद नए केस में कमी
यहां रविवार को 902 संक्रमितों की पहचान हुई। 267 मरीज ठीक हुए। इससे पहले यहां लगातार 5 दिन से नए केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थीं। रविवार को यह आंकड़ा 1,081 रहा था। राज्य में अब तक 3.31 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,813 ने जान गंवाई है। फिलहाल 7794 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार UP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

कोरोना का नया रिकॉर्ड 24 घंटे के अंदर में 3 लाख लोग संक्रमित 2020 लोगों ने दम तोड़ दिया

News Times 7

कोरोना वायरस ने फिर से दुनिया को चिंता में डाला , मौत के बढ़ते ताजा आंकड़ों से WHO हैरान

News Times 7

देश में कोरोना के 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 97570 केस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़